!! कोरोना हार जायेगा !!
गर हम सब एक हों।
ना जाति, धर्म अनेक हों।।
मिलकर बीड़ा ये उठायें हम,
कुछ दिन घर में रुक जायें हम।
जागरुकता फैलायें हम,
प्रेरणा बन जायें हम।
अफवाहों पे ना जोर हो,
आत्मविश्वास ना कमजोर हो।
हर इंसान को ज्ञान हो,
कोरोना वारियर्स के लिए-
हर दिल में सम्मान हो।
सभी को भान हो,
जान है तो जहान है।
हर संगठन सफल हो जायेगा,
कोरोना हार जायेगा।
कोटि कोटि धन्यबाद
उन डॉक्टर्स,नर्स,मैडिकल स्टाफ,पुलिस,और अनेक संगठन जो अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना से अपने देश को बचाने में लगे हैं।
